Jabalpur: के राजुल ड्रीम सिटी में चोरों ने बेख़ौफ़ होकर चोरो ने की 35 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

By: PalPal India News
September 18, 2025

Jabalpur: जबलपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के राजुल ड्रीम सिटी कालोनी का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में 5-6 चोर कालोनी में घूमते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दे एमपी के जबलपुर में गोहलपुर स्थित राजुल सिटी में रहने वाले लवेश जगवानी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 35 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के जेवर पर हाथ साफ कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि उस चोरी को अंजाम देने वाला यही गैंग है।

Jabalpur: पांच से ज्यादा बदमाश हथियारों के साथ

चोरी की वारदात का खुलासा तब हुआ जब जगवानी परिवार के सदस्य घर आए, देखा तो दरवाजा खुले है, आलमारियां टूटी है. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पांच से ज्यादा बदमाश हथियारों के साथ घूमते दिखाई दिए.

Jabalpur
Jabalpur

Jabalpur: 35 लाख की चोरी की वारदात

जानकारी के अनुसार राजुल सिटी के डुप्लेक्स क्रमांक 127 में लवेश जगवानी अपनी पत्नी के साथ रहता है। मकान उनकी मां अलका जगवानी के नाम पर है, जो अपने पति के साथ कटनी में रहती हैं. 12 सितंबर की सुबह लवेश अपनी कार से बालाघाट निकल गया था। जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घर में ताला लगा था।

13 तारीख की दोपहर में पड़ोस में रहने वाली वर्षा पांडे ने अलका जगवानी और लवेश को फोन पर सूचना दिखाई उनके घर में चोरी हो गई है। यह जानकारी लगते ही अलका जबलपुर आ गई। पता चला की उनके घर में 35 लाख की चोरी हुई है। तब तक आसपास के लोगों ने गोहलपुर पुलिस को भी सूचना दे दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल भी की और चोरों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया।

Jabalpur
Jabalpur

Jabalpur: आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

लवेश जगवानी ने बताया कि अज्ञात चोर अलमारी तोड़कर करीब 35 तोला सोने के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए. परिजनों का कहना है कि घटना की शिकायत दर्ज हुए कई दिन बीत चुके हैं और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिए गए हैंए लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. वहीं पड़ोसियों का कहना है कि पॉश कॉलोनी में इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था और गार्डों की लापरवाही को भी उजागर करता है.

Jabalpur
Jabalpur

पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल चार से पांच बदमाश थे, जिन्होंने चेहरों को कपड़े से ढक रखा था. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं और कुछ संदिग्धों की पहचान की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. उधरए राजुल कॉलोनी में हुई इस बड़ी वारदात के बाद से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है.

गौर करने वाली बात है कि गोहलपुर थाना पुलिस अब तक बीती शनिवार की हुई चोरी को वारदात देने वाले चोरों का पता नहीं लगा पाई है। साथ ही, गोहलपुर थाना पुलिस की रात्रि गश्त भी सवालों के घेरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *