‘ममता बनर्जी निश्चित रूप से जेल जाएंगी’, अगर उनमें जरा भी जिम्मेदारी का अहसास बचा है तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए: भाजपा प्रवक्ता का बड़ा हमला

By: PalPal India News
April 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती के मामले में भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है और उनसे इस्तीफा देने की मांग की है।

आपको बता दे सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने  ने कहा था कि आयोग ने राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति में खामियों और अवैधताओं को जानबूझकर छुपाया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती को रद्द करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।कोर्ट के इस फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल  की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है और उनसे इस्तीफा देने की मांग की है। भाजपा ने ये तक दावा कर दिया है कि सीएम ममता बनर्जी निश्चित रूप से जेल जाएंगी।

ममता बनर्जी को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं- BJP

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि ममता बनर्जी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बाद शिक्षकों की भर्ती मामले में जेल जाने वाली दूसरी मुख्यमंत्री होंगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा- ‘‘ममता बनर्जी को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। अगर उनमें जरा भी जिम्मेदारी का अहसास बचा है तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। वह निश्चित रूप से जेल जाएंगी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *