फादर्स डे के दूसरे दिन ही दुनिया को कहा अलविदा, मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन

By: PalPal India News
June 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिप्रियंका चोपड़ा की कजन बहन और बिग बॉस फेम मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। मन्नारा ने इंस्टाग्राम पर दुखद खबर साझा करते हुए बताया कि उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे।

प्रियंका चोपड़ा की कजन बहन और बिग बॉस फेम मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। मन्नारा ने इंस्टाग्राम पर दुखद खबर साझा करते हुए बताया कि उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे। अभनेत्री के पिता की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। 2 दिन पहले उनकी हालत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद आज फादर्स डे के दूसरे दिन ही वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। मन्नारा के पिता रमन राय हांडा दिल्ली के नामी वकील थे और दिल्ली हाई कोर्ट में काम करते थे।

मन्नारा चोपड़ा ने दी जानकारी

मन्नारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अत्यंत दुःख और पीड़ा के साथ, हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जिनका 16/06/2025 को देहांत हो गया। वे हमारे परिवार के लिए शक्ति का स्तंभ थे।’

mannara chopra

शेयर की अंतिम संस्कार की जानकारी

इसी के साथ मन्नारा ने अपने पिता के अंतिम संस्कार की डीटेल भी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार 18 जून 2025 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अंबोली स्थित क्रीमेटोरिअम ग्राउंड में मन्नारा के पिता का अंतिम संस्कार होगा।

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से रिश्ता

रमन राय हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील थे और उनकी शादी प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की बुआ कामिनी चोपड़ा से हुई थी। यही वजह है कि मन्नारा अपने नाम के आगे हांडा सरनेम की जगह चोपड़ा सरनेम लगाती हैं। मन्नारा, प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। बिग बॉस के दौरान जब मन्नारा बिग बॉस हाउस में थीं, प्रियंका उन्हें सपोर्ट करती भी दिखाई दी थीं। यही नहीं, मन्नारा के शो से बाहर आने के बाद भी प्रियंका भारत आने पर उनसे मिली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *