मदरसे में पढ़ने आई 22 साल की छात्रा के साथ कई सालों तक रेप करता रहा मौलाना, पत्नी भी दे रही थी साथ

By: PalPal India News
July 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मेरठ जिले में मदरसे में पढ़ने आई 22 साल की छात्रा के साथ मौलाना द्वारा रेप का मामला सामने आया है। आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेरठ जिले में दो अलग-अलग गंभीर अपराधों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली घटना में, लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने एक मौलाना पर कई वर्षों तक दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, बिहार की रहने वाली यह छात्रा तीन साल पहले धार्मिक शिक्षा के लिए मदरसे में आई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मौलाना ने उसका शारीरिक शोषण किया और गर्भवती होने पर उसकी सहमति के बिना गर्भपात कराया। इतना ही नहीं, मौलाना की पत्नी ने भी इस अपराध में साथ दिया और पीड़िता को धमकाया।

मेरठ के पुलिस अधीक्षक (नगर) ने क्या कहा?

मेरठ के पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी रिश्तेदार हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *