Navratri: नवरात्र पर्व शुरू होने में अब एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। हालत यह है कि शहर की ज्यादातर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, लेकिन नगर निगम ने अभी तक गड्ढों को भरने और सड़कों को मोटरेबल करने का काम शुरू नहीं किया है। ऐसे में नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं को गड्ढों से भरी सड़क से देवी दर्शन के लिए निकलना पड़ेगा। हैरान करने वाली बात यह है कि नगर निगम के अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है।
शहरवासियों को राहत देने और नवरात्रि पर्व से पहले यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने प्रमुख सड़कों पर पेंच वर्क का कार्य प्रारंभ कर दिया है. यह कार्य महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की घोषणा के अनुरूप शुरू किया गया है. हाल ही में महापौर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिए थे कि बारिश के कारण उभर आए गड्ढों को तुरंत भरा जाए और शहर की जर्जर सड़कों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए. निर्देशों के बाद निगम की इंजीनियरिंग टीमों ने मौके पर पहुंचकर प्रमुख मार्गों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया.

गणेश उत्सव के दौरान भी नगर निगम ने सड़कों के गड्ढों नहीं भरे। इससे भगवान श्री गणेश के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार भी हुए। नगर निगम के अधिकारी बहाना बनाते रहे जल्द गड्ढे भरे जाएंगे, लेकिन सड़कों का सुधार नहीं किया गया।
सबसे पहले यातायात की दृष्टि से अत्यधिक व्यस्त सड़कों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आवागमन में हो रही कठिनाई से नागरिकों को तत्काल राहत मिले. इसी कड़ी में मॉल गोदाम चौक स्थित राजा शंकरशाह और रघुनाथशाह की प्रतिमा स्थल के दोनों ओर की सड़कों पर पेंच वर्क का कार्य प्रारंभ किया गया. महापौर अन्नू ने स्पष्ट कहा कि नवरात्रि पर्व के पूर्व शहर की सभी प्रमुख सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा. उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण और स्थायी हो, ताकि आगामी महीनों में दोबारा नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.
निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एमआईसी सदस्य विवेक राम सोनकर, पार्षद श्रीमती मधुवाला सिंह, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, संभागीय यंत्री संतोष पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय और अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. निगमायुक्त कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि आने वाले दिनों में सभी प्रमुख मार्गों को चरणबद्ध तरीके से दुरुस्त किया जाएगा और नवरात्रि से पहले शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा.
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़कों की दुर्दशा के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. त्योहार से पहले सड़कों की मरम्मत से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

नवरात्र के पूर्व शहर की सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त बना दिया जाएगा। इसके साथ ही नवरात्र के पूर्व सभी 79 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह निर्देश सोमवार को आयोजित बैठक में स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सोमवार को स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि नवरात्र पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए। नवरात्र के पूर्व शहर की सभी सड़कों का पेंचवर्क कराकर गड्ढे भरे जाएं। पीडब्ल्यूडी के कामों में हीलाहवाली करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सड़कों और चौराहों पर सफेद पेंट के पट्टे डालने और कैट-आई लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में निगमाध्यक्ष रिकुंज विज और एमआईसी सदस्य विवेकराम सोनकर मौजूद थे।
[…] डॉ. यादव ने प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर का सम्मान किया। सम्मानित महापौर में […]