पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूपी के लखनऊ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ मर्चेंट नेवी में सेकंड अफसर अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पत्नी मधु सिंह का 1 दिन पहले ही फंदे से लटकता हुआ शव मिला था।
युवती के पिता की तहरीर पर मर्चेंट नेवी में सेकंड अफसर अनुराग सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पत्नी मधु सिंह का 1 दिन पहले ही फंदे से लटकता शव मिला था। मधु का शव 5 अगस्त को लटका मिला था। घटना की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मधु ने बड़ी बहन को फोन करके जानकारी दी थी।
जानकारी अनुसार “दहेज प्रताड़ना के अलावा आरोपी पति, पीड़िता पर अनैतिक आरोप लगाता था। आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता था। जिस दिन सुसाइड की जानकारी सामने आई, उस दिन भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। दोनों की शादी 6 महीने पहले लखनऊ में हुई थी।”