दुनियाभर में माइक्रोसॉफ़्ट आउटलुक डाउन, यूजर्स परेशान

By: PalPal India News
March 2, 2025

शनिवार शाम से माइक्रोसॉफ़्ट आउटलुक की सेवाएं बाधित हो गई हैं, जिससे करोड़ों यूजर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस तकनीकी गड़बड़ी के चलते कई व्यवसायिक और व्यक्तिगत कार्य प्रभावित हुए हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी हुआ है। माइक्रोसॉफ़्ट ने बताया कि समस्या की पहचान कर ली गई है और इसे जल्द ही ठीक करने की प्रक्रिया जारी है।

माइक्रोसॉफ़्ट एक प्रमुख अमेरिकी टेक कंपनी है, जो सॉफ़्टवेयर, हार्डवेयर और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के विकास में अग्रणी है। इसके लोकप्रिय उत्पादों में विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम, माइक्रोसॉफ़्ट ऑफ़िस, इंटरनेट एक्सप्लोरर, एज ब्राउज़र, पावरपॉइंट और माइक्रोसॉफ़्ट टीम्स शामिल हैं। इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1975 को बिल गेट्स और पॉल एलन ने की थी। शुरुआत में यह होम कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर विकसित करती थी, लेकिन आज यह वैश्विक तकनीकी क्षेत्र की एक बड़ी शक्ति बन चुकी है। कंपनी का मुख्यालय रेडमंड, वाशिंगटन में स्थित है और इसके उत्पाद दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *