नाबालिग बेटी को बाल पकड़कर घसीटा,मां को डंडे से पीटा, सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
April 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसूरत के कृषि उपज बाजार समिति मार्केट का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सार्वजनिक रूप से महिला और उसकी बेटी को पीटने वाले सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। सब्जी चोरी करते पकड़े जाने पर पहले मां-बेटी ने पत्थर से हमला कर सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया था। इसके बाद गार्ड ने हमला किया।

वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति मिलकर मां-बेटी पर बेरहमी से हमला करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 6 अप्रैल का बताया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला को डंडे से पीटा जा रहा है और उसकी बेटी को बालों से पकड़कर घसीटा जा रहा है और लातों से मारा जा रहा है।

दरअसल मां-बेटी पर कथित तौर पर सब्जी चोरी का आरोप लगाया गया था। इसके बाद इस तरह से सार्वजनिक रूप से मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सुचना मिलते ही सूरत की पुणा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भारतीय न्याय संहिता-2023 की धाराओं 115(2), 352, 351(3), 54 और गुजरात पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत केस दर्ज किया है ओर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कार लिया है।

गार्ड पर हमले का वीडियो सामने आया

इस घटना से पहले के दो और वीडियो सामने आए हैं, इनमें साफ नजर आता है कि इससे पहले महिला और उसकी बेटी ने गार्ड पर हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में ये पता चला कि मां-बेटी ने सब्जी की चोरी की थी। ऐसे में जब सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की और पकड़ने पहुंचा तो उन्होंने पथराव कर दिया। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड के सिर में गहरी चोट लग गई। इतना ही नहीं उन्होंने गार्ड पर हमला भी कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट लगी है। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *