विधायक के बेटे ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास, CCTV फुटेज आया सामने

By: PalPal India News
July 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में कांग्रेस विधायक के बेटे ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की है। पूरा मामला 13 जुलाई की रात का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार बिना नंबर की एसयूवी कार रात्रि ग्रस्त कर रहे आरक्षकों को कुचलने का प्रयास करती है। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए भागकर अपनी जान बचाई और कार एक पोल से जाकर टकरा गई।

कांग्रेस विधायक के बेटे ने की कुचलने की कोशिश

घटना अलीराजपुर बस स्टैंड के मुख्य चौराहे की बताई जा रही है। यहां तेज रफ्तार कार से आरक्षकों को कुचलने की कोशिश की गई। पुलिसकर्मियों को कुचलने का आरोप जोबट कांग्रेस के विधायक सेना पटेल के बेटे पुष्पराज सिंह पर लगा है। यह वारदात उस समय हुई जब बिना नंबर की कार को आता देख पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मियों को देखने के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और स्पीड बढ़ाकर पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। मौके पर आरक्षक राकेश गुजरिया और राकेश अनारे गस्त कर रहे थे। हालांकि कार की स्पीड को देखते हुए दोनों पुलिसकर्मी तत्परता दिखाते हुए सामने से हट गए और तेज रफ्तार कार खंभे से जा टकराई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बताया जा रहा है कि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल पुलिस आरक्षक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद घायल आरक्षक राकेश ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। उसने बताया कि वह बिना नंबर की तेज रफ्तार कार को रोकने की कोशिश की, जिसे जोबट से कांग्रेस विधायक सेना पटेल का बेटा पुष्पराज सिंह चल रहा था। कार ने उसे टक्कर मारी। घायल आरक्षक की सूचना के बाद अलीराजपुर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *