मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या, म्यूजिक इंडस्ट्री में करती थी काम, नहर में मिला शव

By: PalPal India News
June 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने वाली शीतल की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। शीतल का शव गांव की एक नहर में मिला है।

हरियाणा के सोनीपत में गांव खांडा से गुजर रही रिलायंस नहर में एक युवती का शव बहता हुआ मिला। युवती के शव को जब बाहर निकाला गया तो युवती की हत्या गला रेतकर की गई थी। युवती की पहचान पानीपत की रहने वाली शीतल के रूप में हुई है।

म्यूजिक इंडस्ट्री में करती थी मॉडलिंग

वह पास के ही खलीला माजरा गांव में रहती थी। मृतक शीतल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मॉडल के रूप में काम करती थी। उसके परिजनों और पानीपत पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक मॉडल हाल के समय में पानीपत की सतकरतान कालोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी। रविवार को ही मृतक शीतल की बहन ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रीयल थाने में शीतल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पानीपत पुलिस को दी गई जानकारी

शीतल के गले पर तेजधार हथियार के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस की टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पानीपत पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। सोनीपत पुलिस अब पानीपत पुलिस के साथ-साथ उसके परिजनों का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *