भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने अलग-अलग लुक्स से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी वेस्टर्न, कभी ट्रेडिशनल – उनका हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। इस बार मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
मोनालिसा का यह देसी लुक बिल्कुल सिंपल है लेकिन उनकी एलेगेंस और ग्रेस ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज, न्यूड मेकअप, ट्रेडिशनल झुमके और माथे पर बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया है। उनकी हल्की मुस्कान ने तस्वीरों में चार चांद लगा दिए हैं।