पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर में आज सुबह मानसून ने झमाझम बारिश के साथ दस्तक दी है। जिससे तापमान गिर गया वहीँ मौसम में ठंडक घुल गई जबलपुर के कई आसपास के इलाकों में इलाकों में बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया।
मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर एक बार करवट ली है। सूरज की तपिश से परेशान लोगों के लिए मौसम राहत की फुहारें लेकर आया है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने प्रदेश में पूरी तरह से दस्तक दे दी है। आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का दौर देखने को मिलेगा। तो चलिए, जानते हैं आज के मौसम का हाल और मॉनसून की ताजा स्थिति।
बरसात के बाद किसान काफी खुश दिखे। वे अब खेतों की जुताई की तैयारी में जुट गए हैं। नौतपा की गर्मी के बाद यह पहली मूसलाधार बारिश है जिसने पूरे जिले में उत्साह का माहौल बना दिया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार, यह बारिश सिर्फ शुरुआत है। अब मानसूनी गतिविधियां ओर तेज होंगी। अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। खेती-किसानी के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा।