नकली घी से बना पूडी व सब्जी का प्रसाद ग्रहण करने से 30 से अधिक लोग बीमार

By: PalPal India News
July 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पन्ना जिले के अजयगढ़ में स्थित अजयपाल किले में नकली घी से बना प्रसाद ग्रहण करने से महिलाओं और बच्चों सहित 30 से अधिक लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। लगभग 19 लोगों का अजयगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य लोग अभी अस्पताल नहीं पहुंचे, फरियादियों ने 3 जुलाई को अजयगढ़ थाना में शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि 2 जुलाई को सुबह लगभग 10 बजे प्रार्थी त्रिलोक सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, अरविन्द्र सिंह यादव, गोविन्द सिंह यादव आदि अजयपाल किले मे सवैया रोट चढ़ाने गए थे, अजयगढ़ के त्रिवेणी चौराहा में स्थित मुनाऊ गुप्ता पिता मिजाजी गुप्ता की दुकान से घी खरीदा, दुकानदार ने खाने योग्य घी बता कर आइशा कॉम्पनी का घी दिया, प्रार्थी पढ़ा लिखा नहीं है इसलिए दुकानदार की बातों में आकर वह घी ले लिया और किले में जाकर पूडी व सब्जी बना कर प्रसाद चढ़ा कर सभी ने खाया।

कुछ देर में सभी को उल्टी दस्त होने लगे, लगातार यह समस्या होने पर सभी को अस्पताल ले जाया गया। फरियादियों के द्वारा मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा तत्काल घी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पूजा, सुमित यादव, स्मिता, अभय राज सिंह, नीरज, प्रीती, दुरग सिंह, अरविन्द्र सिंह, त्रिलोक सिंह, सीमा देवी, सुमन, झल्लू बाई, गोविन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, अनुज सिंह, रेखा यादव, राविन्द्र यादव, गेंदा बाई सहित कुल 19 लोग अस्पताल पहुंचे हैं अन्य निजी क्लीनिकों में इलाज करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *