होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास, पुलिस ने महिला को किया बरामद

By: PalPal India News
April 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिउत्तर प्रदेश में फिर से होने वाले दामाद और सास के फरार होने की खबर सामने आयी है। परिजनों की शिकायत की बाद पुलिस ने मामले की जांच कर के महिला को बरामद कर लिया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिले में एक युवक शादी से 10 दिन पहले ही अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया है। घटना के सामने आने को बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फरार महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को खोडारे थाने की पुलिस ने बस्ती जिले के दुबौलिया से बरामद किया है।

फोन पर काफी बातचीत हो रही थी

जानकारी के मुताबिक, खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी 4 महीने पहले ही बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में स्थित एक गांव के युवक से तय हुई थी। हालांकि, इस बीच युवक और उसकी सास के बीच फोन पर काफी बातचीत होने लगी। शुरू में परिजनों ने इस बातचीत पर गौर नहीं किया। हालांकि, दोनों के बीच काफी बात होने लगी और लड़की की मां व होने वाले दामाद के बीच काफी नजदीकियां भी दिखने लगीं। ऐसे में परिजनों को दोनों के ऊपर शक हो गया। लड़की के घर वालों को हाल ही में अलीगढ़ में होने वाली सास और दामाद के फरार होने की खबर पता लगी थी। ऐसे में उन्होंने सबक लेते हुए शादी को तुरंत तोड़ दिया। हालांकि, इसके बाद भी युवक और महिला के बीच में संपर्क बना रहा। पुलिस ने बताया है लड़की की शादी की नई तारीख 9 मई को तय की गई थी। हालांकि, बीते शनिवार को महिला (लड़की की मां) और युवक लापता हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *