पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है पारिवारिक विवाद के चलते एक बहु ने अपनी सास को पत्थर से मारकर मौत के घाट उतार दिया पूरा मामला विजयनगर क्षेत्र का है पुलिस ने इस मामले में बहु को हिरासत में लिया है. दरअसल गोमती बाई का पिछले कई दिनों से बहु से विवाद चल रहा था. गोमती बाई ने थाने में इसको लेकर आवेदन भी दिया था पर पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की थी. इसी बीच रविवार देर रात गोमती बाई और बहू नेहा का आपस मे फिर से विवाद हुआ.
नुकीले पत्थरों से सर चेहरे पर किये कई वार
जिसके बाद नेहा ने अपनी सास को बाथरूम में बंद करके नुकीले पत्थरों से सर चेहरे पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया. इसी बीच गोमती बाई का पति घर पहुँचा और उसने इस तरीक़े के हालात दिखे और अपने पूरे परिवार को सूचना दी जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया वही बहू को पुलिस ने हिरासत में लिया इस मामले में जाँच अधिकारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते एक बहु द्वारा अपनी सास पर पत्थर से हमला कर उसको मौत के घाट उतारा गया है. पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी नेहा को हिरासत में ले लिया गया है पुलिस अभी पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है.