मां भारतीय-पिता पाकिस्तानी, जबलपुर में रह रहे 3 बच्चों को PAK भेजने पर सरकार से ली जा रही सलाह

By: PalPal India News
April 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में जो हालात बने हुए हैं ऐसे में केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के आदेश जारी किए हैं। पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान को लेकर चल रहे अभियान में जबलपुर में एक अजीबोगरीब सा मामला सामने आया है।

हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे देशों के नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया था और 48 घंटे में देश छोड़ने को कहा था। अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समयसीमा के बाद भारत में न रहे। सोमवार तक 800 से अधिक पाकिस्तानी वाघा बॉर्डर के रास्ते स्वदेश लौट चुके हैं।

पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान को लेकर चल रहे अभियान में जबलपुर में एक अजीबोगरीब सा मामला सामने आया है। ऐसे में जबलपुर में तीन पाकिस्तानी बच्चे फंसे हुए हैं। दरअसल बच्चों की मां हिंदुस्तानी है और पिता पाकिस्तान में रहते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन इन बच्चों को लेकर जांच पड़ताल में जुटा है कलेक्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि पुलिस इस संबंध में जांच पड़ताल कर रही है और बच्चों को वापस भेजने के संबंध में सरकार से सलाह ली गई है बहुत जल्द यह तय किया जाएगा की बच्चों को पाकिस्तान कैसे भेजा जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *