पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जमुई में रिश्ते को शर्मशार करते हुए तीन बच्चों की मां ने अपने भतीजे से शादी कर ली। महिला और उसका प्रेमी बिहार से भागकर झारखंड गए जहां पर शादी की। इसके बाद पश्चिम बंगाल पहुंच गए।
बिहार के जमुई में रिश्ते को तार-तार करते हुए तीन बच्चों की मां पड़ोस में रहने वाले भतीजे के संग घर से फरार हो गई और झारखंड में जाकर शादी कर ली। चाची और भतीजे की इस हरकत से समाज के साथ पूरा गांव भी शर्मसार हो गया है। शादी का वीडियो सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां का दिल अपने भतीजे पर आ गया और चाची- भतीजा के रिश्ते को तार- तार कर दोनों भागकर देवघर में शादी रचा ली। इतना ही नहीं सिंदूर देते हुए वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वायरल हो रहा वीडियो जमुई के साथ ही पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। शादी करने के बाद दोनों देवघर से बंगाल चले गए हैं। फिलहाल महिला के साथ उसके तीनों बच्चे हैं। बच्चे काफी छोटे-छोटे हैं।
महिला की छह साल पहले हुई थी शादी
दरअसल महिला की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद महिला को तीन बच्चा भी है। बच्चों का उम्र करीब पांच वर्ष, तीन वर्ष और दो वर्ष है। सबकुछ ठीक- ठाक चल रहा था। इस दौरान कुछ माह पूर्व तीन बच्चों की मां का अपने पड़ोसी भतीजे पर दिल आ गया। दोनों की मोबाइल फोन पर बातें होने लगी। घर भी आना- जाना होने लगा। चाची- भतीजा के रिश्ता की वजह से किसी को शक भी नहीं हुआ। इस दौरान दोनों का प्यार बढ़ता गया और नजदीकियां भी बढ़ गई। साथ जीने मरने की कसमें खा कर सारे रिश्ते- नाते को शर्मसार कर दोनों घर से फरार हो गए और देवघर में पहुंचकर शादी कर ली। इस शादी से महिला के परिजन भी हैरान हैं।