5 बच्चों की मां को हुआ 1 बच्चे से प्यार, पता चलने पर ग्रामीणों ने पहले की पिटाई फिर जबरन करा दी शादी

By: PalPal India News
April 23, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। साहेबपुर कमाल में तैनात डाटा ऑपरेटर विकास ने 5 बच्चों की मां के मांग में समाज के सामने सिंदूर भरा और महिला को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

ऐसा ही एक मामला बिहार के बेगूसराय जिले से देखने को मिला। जहां पांच बच्चों की मां को एक बच्चे के पिता से प्यार हो गया और समाज के लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति पाए जाने के बाद दोनों प्रेमी जोड़ों की जबरन शादी कर दी।

आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद की पिटाई

जानकारी के अनुसार,  मुफस्सिल थाना के सुजा गांधी गांव में ग्रामीणों ने पांच बच्चों की मां को एक बच्चे के पिता के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पहले तो प्रेमी की जमकर पिटाई की फिर दोनों की जबरन शादी करा दी गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि लोगों की भीड़ जुटी हुई है और घायल अवस्था में प्रेमी युवक एक महिला की मांग में सिंदूर डालकर शादी कर रहा है।

क्या है पूरा मामला 

बताया जाता है कि गांव की पांच बच्चे की मां का गांव में रह रहें डाटा आपरेटर विकास कुमार के साथ एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले भी दोनों को लोगों ने पकड़ लिया था तो पंचायत कर मामले का रफा दफा कर दिया गया कि अब दोनों नहीं मिलेंगे। लेकिन एक बार फिर गांव के बाहर दोनों को लोगों ने मिलते देख लिया। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। दोनों को पकड़ कर पहले पिटाई की फिर सामुदायिक भवन में बंद कर दिया। बाद में गांव वालों ने दोनों को शादी करा दिया।

क्या कहना है प्रेमी जोड़ों का

महिला ने कहा अब अपने बच्चों के साथ नए पति के साथ रहना चाहती है। जबकि डाटा ऑपरेटर विकास ने बताया कि वह साहेबपुर कमाल प्रखंड अंतर्गत डाटा ऑपरेटर है और एक बच्चे का पिता भी। वह नई पत्नी के साथ साथ दोनों पत्नियों के साथ रहना चाहता है। उसने कहा कि गांव वालों ने उनकी जबरन शादी कराई है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस सुजा गांव पहुंची और दोनों प्रेमी प्रेमिका को थाना ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *