पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मधुबनी के हटनी गांव में दो बच्चों की मां कुछ रुपयों के लिए हत्या कर दी गई। शव को ठिकाने लगा ही रहे थे की पहुँच गए मायके वाले। अपनी मौत से पहले महिला ने मायके में फोन कर बताया था कि दो लाख रुपये दहेज देने के लिए उसके साथ मारपीट हो रही है।
दरअसल बिहार के मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के हटनी गांव में रणजीत साह की पत्नी संगीता देवी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। रविवार सुबह संगीता देवी ने अपने मायके फोन कर बताया कि उसे उसके ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये देने की मांग को लेकर मारपीट कर रहे हैं। संगीता ने यह जानकारी अपने भाई और पिता को दी, जिसके बाद वे कुछ ग्रामीणों के साथ उसके ससुराल आने के लिए निकल गए। इसी बीच, संगीता के ससुराल वालों ने उसे दो लाख रुपये के दहेज के लिए बुरी तरह से पीट-पीटकर कर मार डाला। इसके बाद संगीता के शव को आम के बगीचे में जलाने लगे। मौके पर फ़ौरन परिजन पुलिस को लेकर पहुंचे तो संगीता का अर्ध जला शव अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। मृतक संगीता के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दोनों बच्चे को लेकर ससुराल के सभी सदस्य घटना के बाद से फरार हैं। उनकी जानकारी लेने में पुलिस जुटी हुई है।
साह, ससुर और जेठ ने की हत्या
संगीता के भाई ने बताया कि उनका घर घोघरडीहा थाना क्षेत्र के हीरोपट्टी में है। उनके पिता जगदीश प्रसाद गुप्ता छोटे किराना के दुकान चलाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संगीता की हत्या उसके ससुराल के परिवार के कई लोगों ने मिलकर की, जिनमें संगीता के पति रणजीत साह, उसके ससुर और भैसुर शामिल हैं। परिजनों ने पुलिस से जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और बच्चों की बरामदगी की मांग की है।