पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मोटोरोला का यह फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें है 6720mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स। लॉन्च से पहले फोन के कलर वेरिएंट्स और कुछ फीचर्स सामने आए हैं।
आपको बता दे मोटोरोला का यह फोन Moto G86 Power के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले मोटोरोला के इस फोन के कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। यह फोन चार कलर ऑप्शन- पेल रेड, लैवेंडर, ओलिव ग्रीन और ब्लू-ग्रे में आ सकता है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल और कैमरा डिजाइन भी सामने आ गया है।
Motorola के इस बजट फोन के बैक में इको लेदर और टेक्सचर्ड वाला प्लास्टिक इस्तेमाल किया जाएगा। इस फोन का लुक और डिजाइन Moto G86 की तरह ही है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप, LED फ्लैश देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर मोटोरोला का लोगो दिया जाएगा। यह फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा।
Moto G86 Power के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.67 इंच के POLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश फीचर को सपोर्ट कर सकता है। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i मिल सकता है। इस फोन में कंपनी MediaTek Dimensity 7300 5G चिपसेट दे सकती है, जो कई और मिड बजट फोन में आप देख सकते हैं। मोटोरोला का यह फोन 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। इस फोन में चार्जिंग के लिए 33W USB Type C फीचर दिया जा सकता है। इस फोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इस फोन में कंपनी दो साल तक ओएस और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।
[…] है तो यह खबर आपके लिए ही है। अभी तक Motorola Edge 60 Fusion काफी सस्ता मिल रहा था लेकिन अब […]