एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम आज घोषित, फिर मारी लड़कियों ने बाजी

By: PalPal India News
May 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम आज घोषित हो गए है। 10वीं कक्षा में कुल 76.22 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं, 12वीं में कुल 74.48 प्रतिशत स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम को आज बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, मध्य प्रदेश ने जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर mpbse.nic.in और mpresults.nic.in जाकर परिणाम को चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल और 12वीं की कक्षा में 12वीं प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है।  इस वर्ष 10वीं कक्षा के कुल 76.22 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का परचम लहराया। वहीं,  12वीं में कुल 74.48 प्रतिशत स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए।

सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 100प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉपर बनी हैं और एक अलग ही कीर्तिमान गढ़ दिया है। वही, प्रियल द्विवेदी 492 अंक लाकर टॉपर बनीं। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं की मेरिट लिस्ट में 212 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें 144 छात्राएं हैं। मेरिट सूची में 89 लड़कियां हैं, जिसमें कुल 159 छात्र हैं।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से इसकी औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा,”मैं गौरवान्वित हूँ मध्यप्रदेश के सभी छात्रों को बधाई देता हूं। आज मन गदगद है और यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 10वीं ओर 12वीं में फिर बेटियों ने बाजी मारी है। बेटियां हमारा मान, सम्मान और गौरव बढ़ा रही हैं।” उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों का रिकार्ड इस बार टूटा है।

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणामों पर सीएम मोहन यादव ने कहा, “मुझे खुशी है कि इस साल का परिणाम पिछले साल से बेहतर है। मैं शिक्षा विभाग और मंत्री को बधाई देता हूं, उन्होंने कई अभिनव कदम उठाए और यह परिणाम हासिल किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *