एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जाने कैसे चेक करें परीक्षा परिणाम

By: PalPal India News
May 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिएमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का जल्द रिजल्ट आने वाला है जो छात्र इन कक्षाओं में शामिल हुए थे वे सभी अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द ही एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित करेगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे चेक?

  • रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर MPBSE Class 10th Result 2025 या MPBSE Class 12th result 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार मांगे गए विवणर को भरें।
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *