अशोकनगर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के सिलसिले में गुरुवार को जिले के नईसराय क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पहले मध्यप्रदेश में और केंद्र में सरकार आने पर पूरे देश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी।