एमएस धोनी ने विकेटकीपिंग में बनाया एक नया रिकॉर्ड,150 कैच पकड़ने वाले पहले विकेटकीपर

By: PalPal India News
April 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिIPL 2025 का जहाँ क्रेज देश भर में है लेकिन दूसरी तरफ हर बार की तरह इस बार एमएस धोनी का प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा है जिसकी फैंस उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने यह रिकॉर्ड विकेटकीपिंग के मामले में बनाया है।

दरअसल 8 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी बल्ले से तो बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नंबर 5 पर उतर 12 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। हालांकि, ये पारी टीम को जीत दिलाने में काम नहीं आ सकी। लेकिन विकेटकीपिंग में वो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में विकेट के पीछे 150 कैच पकड़ने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।

सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बने एमएस धोनी

एमएस धोनी आईपीएल में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले विकेटकीपर बने हैं। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर 150 कैच पूरे कर लिए। लिस्ट में दूसरा नाम दिनेश कार्तिक का है, जिन्होंने आईपीएल में 137 कैच पकड़े थे। वहीँ तीसरे नंबर पर रिद्धिमान साहा हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 87 कैच पकड़े थे। चौथा नंबर पर ऋषभ पंत का नाम है, जो अब एक तक 76 कैच पकड़ चुके हैं। पांचवें नंबर पर क्विंटन डी कॉक हैं जिन्होंने अब तक 66 कैच पकड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *