पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एमएस धोनी एक बार फिर से आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। साल 2023 में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में ही आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। एमएस धोनी आईपीएल में एक बार फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करेंगे।
इस बीच खबर आई है कि रुतुराज गायकवाड पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आपको बता दे रुतुराज गायकवाड को चोट लगने से पूरे सीजन से अब वे बाहर हो गए हैं। 2025 के सीजन की पूरी कप्तानी रुतुराज गायकवाड के हाथों में थी लेकिन अब आईपीएल के बचे हुए मैचों में इस साल एमएस धोनी फिर से टीम की कमान संभालेंगे। बताया जाता है कि उनकी कोहनी में फ्रेक्चर हुआ है। ये अपन अपने में एक बड़ा घटनाक्रम हैं।
टीम की अब टॉप 4 में जाने की संभावनाएं धूमिल सी होती हुई नजर आ रही हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस साल अब तक पांच मैच खेल चुकी है। पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को हराया था, इसके बाद बैक टू बैक चार मैच टीम हार चुकी है। टीम के पास केवल दो ही अंक हैं। टीम अंक तालिका में नौवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। हालांकि अगर यहां से भी टीम जीत के रथ पर सवार होती है तो ये कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन ये आसान भी नहीं होने वाला।
आईपीएल में एमएस धोनी अब तक चेन्नई के लिए अब तक 226 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इसमें से टीम ने 133 में जीत दर्ज की है, वहीं 91 में हार का सामना भी करना पड़ा है। सीएसके ने धोनी की कप्तानी में ही अब तक पांच बार खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। अब अगले मैच की बात की जाए तो सीएसके का मुकाबला केकेआर से चेन्नई में होगा। इसमें धोनी ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।