मुंबई: घाटकोपर स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे बुजुर्ग यात्री की मौत

By: PalPal India News
June 14, 2025

मुंबई। मुंबई लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। यह हादसा घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां एक बुजुर्ग यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। हादसे में उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 50 वर्षीय यात्री लोकल ट्रेन से उतरते समय अपना संतुलन खो बैठा और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच की खाई में गिर गया। यह घटना भीड़भाड़ के समय हुई, जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

घटना के तुरंत बाद रेलवे पुलिस और यात्रियों ने मिलकर फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकालने की कोशिश की। बुजुर्ग को तत्काल घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन छाती में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो @atuljmd123 नाम के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है।

कुछ दिन पहले ही मुंब्रा के पास चार यात्रियों की लोकल ट्रेन से गिरने की वजह से मौत हो गई थी। अब घाटकोपर में हुई यह घटना एक बार फिर मुंबई लोकल ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। लगातार हो रहे हादसे इस बात का संकेत हैं कि रेलवे को प्लेटफॉर्म की ऊंचाई, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की दूरी और भीड़ नियंत्रण जैसे मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे को सख्त और प्रभावी कदम उठाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *