Murder Case: सरकारी शिक्षक बना हैवान, 600 किलोमीटर दूर से मिलने आई प्रेमिका को उतारा सरिया मारकर मौत के घाट

By: PalPal India News
September 16, 2025

Murder Case: गुस्से में शिक्षक ने सरिया मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव कार में रखकर सड़क किनारे छोड़ दिया जिससे यह एक हादसा लगे।

यहाँ हादसा राजस्थान के बाड़मेर जिले का बताया जा रहा है जहाँ एक सरकारी शिक्षक ने अपनी प्रेमिका की लोहे के सरिया से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा सहित रीको थाना पुलिस, डीएसपी, एएसपी, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर आरोपी शिक्षक मानाराम को हिरासत में ले लिया है।

Murder Case
Murder Case

Murder Case: पति-पत्नी में थी अनबन

दरअसल बाड़मेर के रीको थाना क्षेत्र के शिवनगर में सोमवार सुबह झुंझुनूं निवासी एक महिला का शव कार की ड्राइविंग सीट पर मिला। मृतका की पहचान झुंझुनूं जिले के काशनी (सूरजगढ़) निवासी मुकेश कुमारी के रूप में की गई।वह 600 किलोमीटर दूर कार से अपने मित्र सरकारी स्कूल के शिक्षक मानाराम से मिलने यहां आई थी। दोनों की पहचान मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी।

गुस्से में शिक्षक ने सरिया मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव कार में रखकर सड़क किनारे छोड़ दिया जिससे यह एक हादसा लगे। पुलिस मामले में जांच के बाद मानाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Murder Case
Murder Case

Murder Case: पति-पत्नी में थी अनबन

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सुबह 7:00 बजे रीको थाना क्षेत्र के बलदेव नगर से सटे शिवाजी नगर में हत्या की सूचना मिली थी। आरोपी शिक्षक मानाराम ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसकी प्रेमिका मुकेश कुमारी चिड़ावा, झुंझुनू की रहने वाली थी। उसकी अपने पति से अनबन थी और साथ नहीं रहती थी। अक्टूबर 2024 में दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी, जो बाद में प्रेम-संबंध में बदल गई।

Murder Case: 10 सितंबर को बाड़मेर पहुंची मुकेश

जानकारी के मुताबिक़ मुकेश कुमारी आंगनबाड़ी सुपरवाइजर थी और सीकर के खंडेला में पदस्थापित थी। मुकेश कुमारी 10 सितंबर को बाड़मेर पहुंची और पांच दिन यहां रुकने के बाद मानाराम के गांव चवा गई थी। जहां परिवार से मिलवाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस पर महिला चवा पुलिस चौकी शिकायत करने गई जहां समझाइश के बाद वह लौट आई। रविवार देर रात दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी शिक्षक ने सरिया मारकर महिला की हत्या कर दी।

पुलिस ने मानाराम को थाने बुलाया. जहां पर मानाराम ने पुलिस को बताया कि उसका तलाक अभी प्रोसेसिंग के हैं. इसलिए वह मुकेश को अपने परिजनों से नहीं मिला सकता. दोनों राजी खुशी पुलिस चौकी से एक साथ चले गए.

Murder Case
Murder Case

Murder Case: दोनों पहले से थे शादीशुदा

आरोपी मानाराम जसाई गांव के महात्मा गांधी स्कूल में पदस्थापित है। वह शादीशुदा है और पत्नी से अलग रहता है। उसका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं मुकेश कुमारी भी तलाकशुदा थी। दोनों ने तलाकशुदा विवाह का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था और करीब एक साल से रिश्ते में थे।

Murder Case: हत्या कर एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश

वह पहले मानाराम के गांव गई और फिर वापस बाड़मेर लौटी। 14 सितम्बर की रात शादी करने की बात को लेकर दोनों के विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर सरकारी टीचर मानाराम ने अपनी प्रेमिका (मुकेश कुमारी) पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. यहीं पर आरोपी ने लोहे के सरिया से उस पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मुकेश कुमारी के शव को उसकी ही कार में रखकर एक सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसका यह प्रयास नाकाम हो गया। पुलिस आरोपी शिक्षक मानाराम से मामले की गहन पूछताछ करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *