नरगिस फाखरी ने बिजनेसमैन टोनी बेग संग गुपचुप तरीके से रचाई शादी

By: PalPal India News
February 22, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड टोनी बेग के साथ गुपचुप शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने पिछले हफ्ते लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्स होटल में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए। इस इंटीमेट वेडिंग में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। हालांकि, नरगिस और टोनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से शादी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में एक बड़े मल्टी-टीयर्ड केक नजर आ रहा है, जिस पर “Happy Marriage” और कपल के नाम के शुरुआती अक्षर लिखे हुए हैं। इस बीच, नरगिस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्विट्जरलैंड की तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे फिलहाल वहां हनीमून मना रही हैं।

कौन हैं टोनी बेग?
टोनी बेग अमेरिका के एक मशहूर बिजनेसमैन हैं और नरगिस के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। इससे पहले, नरगिस का नाम बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा से भी जुड़ा था, लेकिन अब उन्होंने टोनी के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *