Navratri 2025: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि नवरात्र आस्था और परंपरा के उत्सव के साथ नारी शक्ति के सम्मान एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण है। उज्जैन में रविवार को 121 स्थानों पर 25 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया, जो एक रिकॉर्ड है। इसे ‘गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। उज्जैन की पावन धरा पर अर्जित हुई यह उपलब्धि भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करती है।
नवरात्रि पर्व के दौरान आज उज्जैन उत्तर विधानसभा में कन्या पूजन का विश्व रिकॉर्ड बना। यहां एक साथ 121 स्थान पर 25 हजार से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया। विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट में खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे ।
मुख्यमंत्री के साथ भाजपा विधायक अनिल जैन, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल मौजूद थे । मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कन्याओं के पैर छुए उसके बाद उनका पूजन अर्चन किया । इस दौरान मंच से मुख्यमंत्री को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का अवार्ड भी दिया गया। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष बिश्नोई ने बताया कि उज्जैन में एक साथ 121 स्थान पर 25000 कन्याओं का पूजन किया गया है जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।

यह अवार्ड खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दिया गया है।यहां मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उज्जैन के शक्तिपीठ माता हरसिद्धि का वर्णन किया और सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामना दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कन्या पूजन का आयोजन लोकमान्य तिलक समिति द्वारा किया गया। समिति के संयोजक विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा ने कहा कि इस आयोजन की सफलता में नागरिकों का अहम योगदान है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेंद्र भारती, श्री शांतिलाल जैन, श्री दिनेश जाटवा उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के संयोजक और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि आयोजन की सफलता के सूत्र लगभग 5 हजार कार्यकर्ता 121 यजमान थे, जिन्होंने अपने स्वयं के खर्चे से सारी व्यवस्थाओं को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ महाराज, विधायक सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, राजेंद्र भारती, शांतिलाल जैन, रामविलास गुप्ता, राजेश महेश्वरी, करुणा आनंद जैन आदि उपस्थित थे।
