पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारत के स्टार जैविलन प्लेयर नीरज चोपड़ा शुक्रवार को देर रात पेरिस डायमंड लीग 2025 में चुनौती पेश करेंगे। तब उनकी नजरें खिताब जीतने पर होंगी। यहां पर उन्हें जर्मनी के जूलियन वेबर, दो बार के विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के पीटर्स एंडरसन से कड़ी चुनौती मिलेगी। पेरिस डायमंड लीग में कुल 8 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें से पांच 90 मीटर का आंकड़ा छू चुके हैं।
पेरिस डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा के मैच की शुरुआत शुक्रवार देर रात (भारतीय समयानुसार 1:15 बजे) होगी। इस स्पर्धा का भारत में किसी चैनल पर प्रसारण नहीं होगा। आप वांडा डायमंड लीग के यूट्यूब चैनल पर इस स्पर्धा की स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के पेरिस चरण में आठ साल बाद खेलेंगे। उन्होंने पिछले साल ओलंपिक पर फोकस करने के लिए पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया था। आखिरी बार उन्होंने 2017 में पेरिस डायमंड लीग में जूनियर विश्व चैम्पियन के तौर पर खेलकर पांचवां स्थान हासिल किया था।