इंदौर में शुक्रवार को कोरोना के मिले 16 नए मरीज , अब तक मिल चुके है अब तक कुल 104 मरीज

By: PalPal India News
June 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिइंदौर में शुक्रवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। इनके सहित अब तक कुल 104 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 92 मरीज इंदौर के हैं। जबकि 12 मरीज दूसरे शहरों के हैं। अभी 62 मरीज होम आइसोलेट हैं। शुक्रवार को सात मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया।

आपको बता दे जो नए मरीज मिले हैं, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। वैरिएंट का पता लगाने यह सैंपल जीनोम सिक्लेसिंग के लिए भोपाल लैब भेज जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि अभी जितने भी कोरोना मरीज मिल रहे हैं उनमें हल्के लक्षण हैं। सर्दी-खासी के कारण इन्होंने जांच कराई, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई। सभी मरीज अच्छी हालत में हैं और इंदौर में अब तक कोरोना पॉजिटिव तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। इनमें से एक इंदौर, एक खरगोन और एक रतलाम की है। इन्हें दूसरी बीमारियां भी थी। सरकारी स्तर पर एमवाय अस्पताल और एमआरटीबी अस्पताल में कोरोना की जांच हो रही है। ऐसे लोग जिन्हें सर्दी-खांसी हैं वे यहां कोरोना RIPCR जांच करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *