‘कांतारा चैप्टर 1’ का नया पोस्टर रिलीज, ऋषभ शेट्टी के लुक ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

By: PalPal India News
July 8, 2025

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर हिट ‘कांतारा’ के प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें ऋषभ शेट्टी का दमदार और इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। यह पोस्टर उनके जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया, जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा।

फिल्म का निर्देशन खुद ऋषभ शेट्टी ने किया है, जबकि इसका निर्माण विजय किरगंदूर कर रहे हैं। ‘कांतारा चैप्टर 1’ को 2 अक्टूबर 2025, गांधी जयंती के दिन वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि यह फिल्म सात भाषाओं – कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेज़ी – में रिलीज होगी, जिससे इसकी पहुंच और भी व्यापक हो जाएगी।

पोस्टर के आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। लोग इसे ‘फिल्म ऑफ द ईयर’ तक बता रहे हैं और कमेंट्स में अपनी बेताबी जाहिर कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘कांतारा चैप्टर 1’ भी पहले भाग की तरह बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच पाएगी या नहीं। फिलहाल तो पोस्टर ने दर्शकों की उम्मीदों को और ऊंचा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *