निकिता दत्ता ने 13 वर्षों से नहीं खाया इंस्टेंट नूडल्स

By: PalPal India News
February 27, 2025

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने हाल ही में अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर एक खास खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले 13 वर्षों से उन्होंने मैगी या कोई भी इंस्टेंट नूडल्स नहीं खाया है। निकिता का मानना है कि पैकेज्ड फूड कितना भी हेल्दी होने का दावा करे, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक ही होता है। उन्होंने कहा, “जब से मैंने एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाई है, तब से खुद में जबरदस्त सकारात्मक बदलाव महसूस कर रही हूं। मुझे गर्व है कि मैंने इतने सालों से मैगी को हाथ तक नहीं लगाया।”

इतना ही नहीं, निकिता ने बिस्कुट और अन्य प्रोसेस्ड फूड्स को भी पूरी तरह त्याग दिया है। उनका मानना है कि जो भी चीजें महीनों या सालों तक पैक्ड रहती हैं, वे सेहत के लिए अच्छी नहीं होतीं। वह हमेशा ताजा और प्राकृतिक भोजन को ही प्राथमिकता देती हैं। निकिता अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट और हेल्दी ईटिंग से जुड़ी पोस्ट साझा करती हैं और अपने फॉलोअर्स को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। वह पिछले 10 वर्षों से मैराथन में भाग ले रही हैं, जिससे उनकी फिटनेस के प्रति गंभीरता साफ झलकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *