निक्की मर्डर केस: केस की सबसे बड़ी गवाह आई सामने

By: PalPal India News
August 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भयावह निक्की मर्डर केस जिसने सभी का दिल दहला दिया था। इस केस में नए खुलासे सामने आ रहे है अब निक्की की बहन कंचन सामने आई और उसने बताया की पुलिस प्रशासन पर और योगी सरकार पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा “जो लोग कह रहे है कि मैं गायब हो गई, उनको कहूंगी कुछ भी न बोलें हमें पुलिस की जांच पर भरोसा है, प्रसाशन जांच कर रहा है।”

जब कंचन से पूछा गया कि कुछ लोग कह रहे हैं,विपिन घर के बाहर था, सीसीटीवी में भी यही सामने आया है, आपका क्या कहना है, आग किसने लगाई? इसके जवाब में कंचन ने कहा कि पुलिस ने जांच पड़ताल कर ली है। सिलेंडर फटने से मौत हुई या किसी और वजह से आपको पुलिस से पता लग जाएगा। कंचन का कहना है घर में सब थे विपिन, पिता सतवीर, मां दया और भाई रोहित। सबको फांसी की सजा होनी चाहिए।

निक्की के पिता ने कहा सिलेंडर फटने की घटना झूट है

विपिन के ताउ के बेटे देवेंद्र का कहना है कि निक्की ने बताया कि सिलेंडर फटने से आग लगी। सिलेंडर फटता तो घर ऐसा नहीं रहता। वह 70 पर्सेंट जल चुकी थी, बोलने की स्थिति में नही थी। ये बयान देवेंद्र ने डॉक्टर को दिया है न कि निक्की ने। निक्की के पिता भिखारी सिंह ने कहा कि अस्पताल में निक्की के साथ सिर्फ देवेंद्र था। सतवीर से जान-पहचान पर उन्होंने कहा कि पंचायत में बिचौलिए के रूप में उनसे मुलाकात हुई थी। जब उनसे पूछा गया कि उनके बेटे रोहित पर मीनाक्षी ने दहेज का आरोप लगाया था। इस मामले को सुलझाने के लिए सतवीर ने 35 लाख रुपये का वादा किया था। यही 35 लाख वह मांग रहा था। इसपर भिखारी सिंह ने सीधा जवाब नहीं दिया और बातों को गोल घुमाने लगे। उन्होंने कहा कि आप समाज से बात कर लो हमे इंसाफ चाहिए। उन्होंने घर के कैमरे बंद रहने पर भी सवाल खड़े किए।

सीसीटीवी वीडियो में बाहर दिखा विपिन

भाटी परिवार के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी वीडियो में विपिन घटना के समय और 15 मिनट बाद तक घर के बाहर नजर आ रहा है। घर के अंदर भी कैमरे लगे थे, लेकिन जिस फ्लोर में घटना हुई। वहां के कैमरे बंद थे। पड़ोसियों ने भी विपिन को निर्दोष बताते हुए कंचन पर ही आरोप लगाए हैं। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरी घटना सामने आएगी। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *