पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अभी तक सिर्फ मोटोरोला अपने फैंस के लिए स्मार्टफोन बॉक्स में परफ्यूम का उपयोग कर रहा था। आपको बता दे ऐसी ही एक कंपनी कुछ ऐसा करने वाली है जिससे बॉक्स नहीं बल्कि स्मार्टफोन ही खुशबू देगा। स्मार्टफोन मेकर कंपनी इफिनिक्स भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का अपकमिंग फोन infinix NOTE 50s 5G+ होगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी एक खास तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी जिससे फोन में परफ्यूम की तरह की खुशबू आएगी।
आपको जानकार हैरानी होगी की बाजार में ऐसा स्मार्टफोन आने वाला है जो परफ्यूम की तरह खुशबू देगा। यह कमाल करने जा रही है इनफिनिक्स। इनफिनिक्स अपने अपकमिंग NOTE 50s 5G+ में एक खास तरह की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने जा रही है।
Infinix अपने आने वाले फोन में एक नई टेक्नलोजी का इस्तेमाल करने वाली है जिसका नाम “फोन एनर्जाइजिंग सेंट-टेक” होगा। इस टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स को फोन इस्तेमाल करने के दौरान खुशबू भी मिलेगी। इनफिनिक्स अपने NOTE 50s 5G+ को 18 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है।