सरकारी वेबसाइट्स में अब शुरू हुआ हिन्दी वेब अड्रेस का इस्तेमाल,सरकार ने इंटरनेट को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए डोमेन किया ट्रांसलेट

By: PalPal India News
April 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसरकार ने भारतीय भाषाओं और लोकल लैंग्वेज को बढ़ावा देने के लिए कई सरकारी वेबसाइट्स का वेब अड्रेस हिन्दी या अन्य लोकल भाषा में बदल दिया है। वह यूजर्स जिन्हें इंग्लिश वेब पोर्टल से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था वे अब हिन्दी वेब अड्रेस टाइप करके भी कई सरकारी वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं।

सरकार ने इंटरनेट को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए कई सरकारी वेबसाइट में हिन्दी वेब अड्रेस का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। आने वाले कुछ सालों में भारतीय भाषाओं खास तौर पर हिन्दी को यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस मिल जाएगा। ऐसे में जिन लोगों को अंग्रेजी यह अन्य भाषा नहीं आती हैं, वो हिन्दी या अपनी अन्य लोकल भाषा में टाइप करके कोई भी वेबसाइट ओपन कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, वेब अड्रेस के डोमेन में इस्तेमाल होने वाले कंट्री कोड .in को .भारत से रिप्लेस किया गया है। वहीं, हिन्दी के अलावा इसे अन्य भारतीय भाषाओं जैसे कि तमिल, तेलुगू आदि में जल्द इस्तेमाल किया जा सकेगा।

हिन्दी में वेब अड्रेस

सरकार ने यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस इनिशिएटिव के तहत इंटरनेशनलाइज्ड डोमेन नेम (IDNs) में बड़ा बदलाव किया है, जिसके जरिए वेब अड्रेस और ई-मेल आईडी को भारतीय भाषाओं में क्रिएट किया जा सकेगा। यूजर्स गृह मंत्रालय की वेबसाइट ओपन करने के लिए mha.gov.in के साथ-साथ गृहमंत्रालय.सरकार.भारत भी टाइप कर सकते हैं। इस वेबसाइट को अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है।

डोमेन नेम में .भारत का इस्तेमाल किया जाएगा

भारत सरकार ने लोकल लैंग्वेज को प्रमोट करने के लिए कई सरकारी वेबसाइट्स को अब हिन्दी वेब अड्रेस में उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इन वेबसाइट्स के डोमेन नेम में .भारत का इस्तेमाल किया जाएगा। गृह मंत्रालय के अलावा मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY), मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी अफेयर्स और नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) की वेबसाइट के वेब अड्रेस अब हिन्दी में उपलब्ध हैं। इसके लिए Bhashanet प्रोग्राम चलाया जा रहा है ताकि अन्य सरकारी एजेंसियां भी लोकल भाषा वाले IDNs का इस्तेमाल कर सके।

12 responses to “सरकारी वेबसाइट्स में अब शुरू हुआ हिन्दी वेब अड्रेस का इस्तेमाल,सरकार ने इंटरनेट को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए डोमेन किया ट्रांसलेट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *