अब चलती ट्रेन में ATM से निकाल सकेंगे पैसे , ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों को सफर के दौरान कभी नहीं होगी कैश की किल्लत

By: PalPal India News
April 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिभारतीय रेल ट्रेनों में एटीएम की सुविधा देने की प्लानिंग कर रहा है और इसका ट्रायल भी सफल रहा। रेलवे ने मंगलवार को मनमाड और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम का सफल ट्रायल पूरा किया।

भारत में कई तरह के आविष्कार हो रहे है जिसने लोगों के जीवन जीने की प्रक्रिया को और भी सरल कर दिया है और यह आविष्कार दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे इसी क्रम में रेल अपने यात्रियों की सुविधा के लिए एक अद्भुत और अहम कदम उठाने जा रहा है। मानव जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए आज सिर्फ खाना कपड़ा या माकन जरुरी नहीं है बल्कि उससे जादा जरुरी है रूपए जिससे जीवन सुचारू रूप से चलता है इसी कारन रेलवे के इस कदम से ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों को सफर के दौरान कभी कैश की किल्लत नहीं होगी। भारतीय रेल ट्रेनों में एटीएम की सुविधा देने की प्लानिंग कर रहा है और इसका ट्रायल भी सफल रहा। रेलवे ने मंगलवार को मनमाड और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम का सफल ट्रायल पूरा किया। ये एटीएम ट्रेन के एसी कोच में लगाया गया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि रेलवे आने वाले समय में कई ट्रेनों में एटीएम की सुविधा शुरू कर सकता है।

रेलवे ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ मिलकर किया ट्रायल

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि अगर ऑनबोर्ड एटीएम की सुविधा की डिमांड और इस्तेमाल बढ़ता है तो बाकी ट्रेनों में भी इसकी शुरुआत की जाएगी। बताते चलें कि देश के इतिहास में पहली बार किसी ट्रेन में एटीएम की सुविधा मिली है। हालांकि, देश के तमाम छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर कई बैंकों के एटीएम लगे होते हैं। मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने मिलकर पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम का ट्रायल किया। खास बात ये है कि एसी कोच में लगे इस एटीएम का इस्तेमाल ट्रेन के सभी यात्री कर सकेंगे, क्योंकि इस ट्रेन के सभी 22 डिब्बे वेस्टिबुल के माध्यम से आपस में कनेक्टेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *