पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान की बहन की शादी में भाई का फ़र्ज़ निभाने पहुंचे ओम बिरला

By: PalPal India News
April 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान हेमराज के घर पर पहली बार जश्न का माहौल था। शहीद की पत्नी वीरांगना मधुबाला सहित पूरे परिवार में बेटी की शादी खुशियां थीं। पति का साया सिर से उठने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने न सिर्फ परिवार को संबल दिया बल्कि भाई के तौर पर दिया अपना वचन भी निभाया। जब शहीद की बेटी की शादी का वक्त आया तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भाई का रिश्ता निभाते हुए अपनी बहन के घर मायरा (भात) लेकर पहुंचे और मायरे की इस अनूठी रस्म को निभाया।

आज जब बेटी की शादी का वक्त आया तो वे भाई का रिश्ता निभाते हुए अपनी बहन के घर मायरा (भात) लेकर पहुंचे और मायरे की इस अनूठी रस्म को निभाया। वीरांगना मधुबाला और “भाई” के इस भावनात्मक संबंध को देख यहां मौजूद हर कोई भाव विभोर हो उठा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पुलवामा शहीद हेमराज मीणा की बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे थे।

भाई ने ओढाई चुनरी, बहन ने किया तिलक

सांगोद में आयोजित कार्यक्रम में  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सांगोद विधायक एवं राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने वीरांगना मधुबाला को मायरा पहनाया। इस दौरान रीति रिवाज के अनुसार स्पीकर बिरला ने वीरांगना मधुबाला को चुनरी ओढाई तो वहीं  बहन ने बत्तीसी भी झिलाई और स्पीकर बिरला का तिलक व आरती की। स्पीकर बिरला ने शहीद हेमराज मीणा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।  इस दौरान वीरांगना मधुबाला, स्पीकर बिरला व मौजूद सभी परिवार जन शहीद हेमराज को याद कर भावुक हो उठे।

One response to “पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान की बहन की शादी में भाई का फ़र्ज़ निभाने पहुंचे ओम बिरला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *