दिल्ली चुनाव रुझानों पर उमर अब्दुल्ला का तंज – “और लड़ो आपस में”

By: PalPal India News
February 8, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कटाक्ष किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “और लड़ो आपस में”, साथ ही एक जीआईएफ भी साझा किया, जिसमें एक साधु रौद्र रूप में दिखाई दे रहा है। इस जीआईएफ में लिखा गया है, “और लड़ो आपस में। समाप्त कर दो एक-दूसरे को।” उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों की बात करें तो इस बार भाजपा मज़बूत स्थिति में नज़र आ रही है।

➡️ चुनाव आयोग के अनुसार:

भाजपा 39 सीटों पर आगे चल रही है।
आम आदमी पार्टी (AAP) 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
कांग्रेस मात्र 1 सीट पर सिमटती दिख रही है।
केजरीवाल और सिसोदिया की स्थिति
नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं।
जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया भी बढ़त बनाए हुए हैं।
मतगणना और मतदान प्रतिशत
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई, और 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *