गोवा. बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी Mindful AI Lab की फाउंडर और सीईओ सूचना सेठ ने गोवा में अपने बेटे की हत्या कर दी. सूचना सेठ चार साल के बेटे को लेकर गोवा आई थी. यहां वह एक होटल में ठहरी. इसी होटल में उसने अपने बेटे की हत्या की और शव बैग में रखकर ले भागी. गोवा पुलिस ने उसे पकड़ लिया है.
39 साल की सूचना सेठ पकड़े जाने से पहले बेटे के शव को लेकर गोवा से कर्नाटक पहुंच गई थी. उसे सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गिरफ्तार किया गया. उसके बैग से बच्चे का शव बरामद किया गया. वह उत्तरी गोवा के कैंडोलिम के एक अपार्टमेंट होटल में ठहरी थी.
बेटा से मिले पति नहीं था महिला को मंजूर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपने बेटे की हत्या पति के साथ चल रहे विवाद को लेकर की. महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है. मामला कोर्ट में है. कोर्ट ने आदेश दिया था कि पिता रविवार को अपने बेटे से मिल सकते हैं. महिला को मंजूर नहीं था कि उसका पति बेटे से मिले. रोकने के लिए वह बेटे को गोवा ले गई और शनिवार को उसकी हत्या कर दी.
टैक्सी से बेंगलुरु लौट रही थी महिला
सूचना सेठ ने शनिवार को अपने बेटे के साथ कैंडोलिम के सोल बनयान ग्रांडे होटल में चेकइन किया था. सोमवार को वह अकेले कमरे से बाहर निकली और होटल के कर्मचारी से बेंगलुरु के लिए टैक्सी बुक करने को कहा. होटल के स्टाफ ने उसे सलाह दी कि टैक्सी की जगह फ्लाइट ज्यादा ठीक रहेगा, लेकिन उसने कहा कि वह टैक्सी से ही जाना चाहती है. इसके बाद होटल के स्टाफ ने एक टैक्सी बुला दी.
रूम में खून के धब्बे मिले तो होटल ने पुलिस को दी खबर