पलपल इंडिया प्रतिनिधि। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च के दिन लगेगा। सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य के मूलमंत्र का जप करके आप कई तरह के शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। आईये जानते है……….
सूर्य ग्रहण 29 मार्च की दोपहर लगभग 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण के दिन दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही मंत्रों का जप करने से भी इस दिन आप लाभ पा सकते हैं। सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य के मूलमंत्र का जप भी आपको अवश्य करना चाहिए। सू्र्य के इस मंत्र का जप करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर कारोबार में भी आपको शुभ फल मिलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य के मूलमंत्र का आप जप करते हैं तो आपके सभी कार्य सिद्ध हो सकते हैं।
अगर आप सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य के इस मूल मंत्र का जप करते हैं तो जीवन में आपको सुख-शांति प्राप्त होती है। सूर्य को ज्ञान का अधिष्ठाता देवता भी माना जाता है। सूर्य लौकिक और पारलौकिक ज्ञान भी आपको देते हैं, ऐसे में अगर आप सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य के मूल मंत्र का जप करते हैं तो आपके ज्ञान और विवेक में भी वृद्धि होती है। इस मंत्र का जप करने से घर में खुशहाली, करियर में सफलता और निरोगी काया आपको प्राप्त होती है। सूर्य ग्रहण के दिन इस मंत्र को शुरू करके आप प्रत्येक दिन या फिर हर रविवार को कर सकते हैं।
ऊँ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य: श्रीं।
यह सूर्य ग्रह का मूलमंत्र है। इसका सूर्य ग्रहण के साथ ही अन्य दिनों पर जप करने से भी आपको बेहद शुभ परिणाम हासिल होते हैं। सूर्य मूलमंत्र का जप अगर किसी विशेष उद्देश्य से कर रहे हैं तो मंत्र जप से पहले स्नान ध्यान अवश्य करें। मंत्र का जप आपको किसी एकांत स्थान या फिर पूजा स्थल पर बैठकर करना चाहिए।