महाशिवरात्रि के मौके पर दो गुटों के बीच भिड़ंत,जमकर पथराव और आगजनी

By: PalPal India News
February 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। हजारीबाग में महाशिवरात्रि के मौके पर दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। हजारीबाग के इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की खबरें सामने आई हैं। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव और आगजनी हुई है।

कई लोग गंभीर रूप से जख्मी

इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उपद्रवियों ने तीन बाइक और एक कार को आग के हवाले कर दिया। साथ ही कुछ अन्य दोपहिया और तिपहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की। हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है।

पूरे गांव में कैंप कर रही पुलिस

महाशिवरात्रि के मौके पर हजारीबाग के इचाक प्रखंड में आज दो गुटों को बीच हिंसक झड़क हुई। इस दौरान पथराव और आगजनी की घटना में कई गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। पूरे गांव में पुलिस कैंप कर रही है। दोनों ओर से हालात तनावपूर्ण हैं। एएसपी समेत जिला बल मौके पर मौजूद है और हालात को शांत कराने में जुटा है।

क्यों हुआ विवाद?

बताया जाता है कि आज सुबह भारत चौक पर महाशिवरात्रि का पताका और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद उपद्रवियों ने गुस्से में वहां खड़ी बाइक्स को आग के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है। फिलहाल वहां हालात नियंत्रण में है। भारी पुलिस बल हालात पर नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *