शादी का झांसा देकर उससे 80 लाख रुपये ठग लिए और शादी किसी और युवक से करने का मामला पहुंचा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पास

By: PalPal India News
May 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्यप्रदेश के रीवा में युवक ने आरोप लगाया है कि एक लड़की ने शादी का झांसा देकर उससे 80 लाख रुपये ठग लिए और अब शादी किसी और युवक से करने जा रही है।

युवक ने अपने कथित गर्लफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर 80 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। मामला कोर्ट के बाद अब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पास पहुंच गया है। यहाँ विवेक शुक्ला ने अपनी प्रेमिका पर शादी का झांसा देकर 80 लाख रुपये लेकर सगाई किसी और युवक से करने का आरोप लगाया है। विवेक शुक्ला का दावा है कि प्रेमिका ने शादी का वादा कर उनसे बड़ी रकम ऐंठ ली और फिर किसी और से सगाई कर ली। युवक ने फरवरी में इस मामले की शिकायत अमहिया थाने में दर्ज कराई गई। विवेक शुक्ला का आरोप था कि मैने लड़की के ऊपर 80 लाख से ज्यादा के गिफ्ट और पैसा खर्च किया हूं। इसकी रसीद और फोन पे से किया गया भुगतान की कॉपी भी थाने में प्रमाण के तौर पर दिया हूं। पुलिस ने जांच की, आरोपों को सही पाया और प्रेमिका पर एफआईआर दर्ज कर दी गई।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। प्रेमिका ने एफआईआर को हटवाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से भी झटका लगा और अपील खारिज हो गई। मामला फिलहाल रीवा न्यायालय में विचाराधीन है, जहां करोड़ों की मानहानि और नजराने की वापसी की मांग की गई है।

युवक ने उपराष्ट्रपति के पास भेजी शिकायत

अब मोहब्बत की जंग देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पास पहुंच गई है। युवक ने मामले की शिकायत उपराष्ट्रपति के पास भेजी है। विवेक शुक्ला ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत 18 अप्रैल 2025 को देश के उपराष्ट्रपति को भी भेजी है। युवक ने कहा कि लड़की ने बचने के लिए उसके ऊपर कई बेबुनियाद आरोप भी लगाए हैं। विवेक ने कहा कि इस मामले में समझौता करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। लड़की ने उसके साथ विश्वासघात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *