सिंहस्थ कुंभ में एक करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद, 100 अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

By: PalPal India News
June 25, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर रेलवे ने जोरोशोरों से  तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे का कहना है कि इस बार एक करोड़ श्रद्धालु रेलवे से सिंहस्थ कुंभ पुहंचेंगे। ऐसे में रेलवे 100 स्पेशल ट्रेन चलाने वाला है।

उज्जैन में साल 2028 में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होने वाला है। इस सिंहस्थ कुंभ के आजोयन को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। रेलवे का कहना है कि सिंहस्थ कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 100 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जिसके लिए रूट तैयार किए जा रहे हैं। बता दें कि सिंहस्थ कुंभ मेला भगवान शिव के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग वाली धार्मिक नगरी उज्जैन में हर 12 साल के अंतराल में क्षिप्रा नदी के तट पर लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *