पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अगर आप भी OnePlus 12 को खरीदना चाहते है तो, अब तक के सबसे कम कीमत में आप इसे खरीद सकते है। OnePlus 12 की कीमत में अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। वनप्लस के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। यह स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। OnePlus 12 को पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 16GB रैम समेत कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।
Amazon पर यह फोन 19,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB रैम + 256GB और 16GB रैम + 512GB में आता है। इसे अमेजन पर 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है।
इस फोन की कीमत में 13,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 6,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह से OnePlus 12 को 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।