पलपल इंडिया प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहाँ राहुल ने यह दावा किया कि केवल कांग्रेस ही बीजेपी और आरएसएस को हरा सकती है। एक सप्ताह के अंदर राहुल की दूसरी गुजरात यात्रा के दौरान उन्होंने यह बता कही। राहुल गांधी ने कहा- पार्टी कार्यकर्ता भले ही हतोत्साहित दिख रहे हैं, लेकिन केवल उनकी ही पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को हरा सकती है। आपको बता दे राहुल गांधीअरवल्ली जिले के मोडासा शहर में बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
राहुल गांधी ने आरएसएस और लगभग 30 वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी को हराने का अपनी पार्टी का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने गुजरात को कांग्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य बताया, जहां पार्टी कभी एक शक्तिशाली राजनीतिक ताकत हुआ करती थी।
वहीँ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में ईडी द्वारा पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने के विरोध में बुधवार को देशभर में ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी के नेताओं ने ईडी के इस कदम को राजनीति से प्रेरित बताया। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि यह सब राजनीति से प्रेरित मामला है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह राजनीति से प्रेरित मामला है। हमें न्यायिक प्रणाली पर भरोसा है। हम इसे कानूनी रूप से लड़ेंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है।” पायलट ने कहा कि यह सब विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया गया हैl