ऑपरेशन सिंदूर: सेना के एक्शन पर भारतीय क्रिकेटर्स ने लगाये भारत माता की जय के नारे

By: PalPal India News
May 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमलों में गई निर्दोष लोगों की जान का बदला भारतीय सेना ने 15 दिन के बाद पाकिस्तान और पीओके में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक करने के साथ उन्हें तबाह कर दिया। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी लगातार इस पूरी सैन्य कार्रवाई पर नजर रखे हुए थे। भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया जिससे पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ। अब भारतीय सेना के इस साहसी ऑपरेशन पर टीम इंडिया के क्रिकेट प्लेयर्स भी अपनी खुशी को भी जाहिर कर रहे हैं, जिसमें कई के रिएक्शन सामने आए हैं।

सहवाग ने लिखा जय हिंद की सेना

भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि धर्मो रक्षति रक्षितः, जय हिंद की सेना। वहीं सहवाग के अलावा सुरेश रैना ने भी जय हिंद की सेना पोस्ट किया तो वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भारत माता की जय लिखा। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने लिखा कि हम सब साथ हैं, जय हिंद की सेना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *