पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पहलगाम में भारत पर हुए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जो वाटर स्ट्राइक किया है, उससे पाकिस्तान घबरा गया है। पाकिस्तान पहले से ही दाने-दाने को मुंहताज था अब प्यासा मरने का डर उसे सताने लगा है। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को गीदड़भभकी दी है और कहा कि पाकिस्तान के पानी को रोकने की जुर्रत ना करे भारत, अगर भारत ने पानी रोका तो पाकिस्तान की सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने की किसी भी कोशिश का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।”
सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून-बिलावल भुट्टो
इससे पहले सखर में सिंधु नदी के किनारे एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो ने कहा, सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा। मैं सिंधु दरिया के पास खड़े होकर साफ कहना चाहता हूं कि सिंधु नदी हमारी थी, है और हमारी ही रहेगी। या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून जो हमारी हिस्सेदारी छीनना चाहता है।”
दुश्मन की नजरें हमारे पानी पर है
सिंधु नदी को पूरे पाकिस्तान की सांझी विरासत बताते हुए बिलावल ने कहा, हमारा हर पाकिस्तानी सिंधु का पैग़ाम लेकर दुनिया को बताएगा कि दरिया पर डाका हमें मंज़ूर नहीं। अब दुश्मन की नजरें हमारे पानी पर हैं और पूरे मुल्क को मिलकर इसका जवाब देना होगा।