पहलगाम हमला: ‘बेटा आतंकी हमले में शामिल तो उसे सख्त सजा मिले’- आतंकवादी आदिल की माँ

By: PalPal India News
April 25, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपहलगाम में आतंकियों के हमले के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदिल का घर गिरा दिया है। इस बीच आदिल की मां ने कहा है कि अगर बेटा आतंकी हमले में शामिल है तो उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

पीएम मोदी आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कह चुके हैं। सैन्य कार्रवाई के जरिए आतंकी ठिकाने तबाह करने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच आतंकी आदिल की मां ने कहा है कि अगर उनका बेटा आतंकी हमले में शामिल है तो उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। आदिल की मां का यह बयान देश की मूल भावना का परिचायक है, जहां हर भारतीय के लिए देश सर्वोपरि है। आरोप है कि आदिल ने पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग ली। इसके बाद वह भारत लौटा और अब उसने कायराना आतंकी हमले को अंजाम दिया है।

आदिल की मां ने क्या कहा?

आदिल की मां शहजादा ने कहा “कल देर रात फोर्स ने हमारे घर पर रेड की और फिर रात में एक ब्लास्ट हुआ और घर को तबाह किया। आदिल की मां ने कहा पहलगाम में टूरिस्ट पर हुआ हमला गलत है। वो बेगुनाह थे, ऐसा नहीं होना चाहिए। इस हमले में जो भी अरोपी हैं, उनको सजा मिलनी चाहिए।”  ये पूछे जाने पर कि अगर आपका बेटा भी दोषी हुआ तो क्या सजा मिलनी चाहिए, उन्होंने कहा उसे भी सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि वो बेगुनाह लोग थे।

आदिल का घर गिराया

बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल के घर को भी ध्वस्त कर दिया गया है। माना जाता है कि आदिल थोकर उर्फ ​​आदिल गुरी पहलगाम हमले में शामिल था। आदिल ने 2018 में वैध तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उसने आतंकी ट्रेनिंग ली थी। वह पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *