पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने देश को हिला कर रख दिया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में सेना और इंटेलिजेंस के बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे जिससे इस हमले के बाद की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा सके। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से अमित शाह कश्मीर भी जाएंगे का दावा किया जा रहा है।
आपको बता दे पहलगाम के बैसराणा इलाके में आतंकवादियों ने पर्यटकों के समूह को निशाना बनाया है। इस हमले में अब तक 12 पर्यटकों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं, एक पर्यटक की मौत भी हो गई है। सभी घायलों को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है। आतंकवादियों ने करीब 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी की और फिर वहां से भाग निकले।
भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। सेना के अधिकारी भी अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू हो गया है।